हल्दूचौड़ व्यापार मंडल चुनावों के लिए संदीप पांडे नए मुख्य चुनाव अधिकारी मनोनीत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने हल्दूचौड़ व्यापार मंडल इकाई के चुनावों से पूर्व चुनाव संचालन समिति में बदलाव किया है। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, इकाई प्रभारी रविंद्र बोरा व जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल गंगोला की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने चुनाव संपन्न कराने के लिए नये मुख्य चुनाव अधिकारी का मनोनयन किया है।


जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल ने कहा कि चुनाव संचालन समिति की कार्यप्रणाली की निष्पक्षता पर संदेह होने के कारण उसे रद करने का निर्णय लिया गया है। चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मोटाहल्दू के व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे को मुख्य चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी को नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम तय करने और सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119