प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार महिला स्वरोजगार योजना क्रियान्वयन में अव्वल : संजीव कुमार

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। महिला सम्मान एवं जाग्रति कार्यक्रम का आयोजन सुचेतना संस्था द्वारा नगर के सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में दूर-दराज के गावों से आई महिलाओं नें महिला सशक्तिकरण एवं महिला जागृति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संजीव सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। धामी जी द्वारा प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम स्वरोजगार योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे प्रदेश में लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।


इस दौरान बाल विकास हेल्पलाइन की सदस्या एडवोकेट पूजा शर्मा, सामाजिक कार्यकत्री रूबी भटनागर, सुचेतना संस्था की अध्यक्षा रिंकी सक्सेना, सेंट पीटर स्कूल के फादर सौरभ, फादर डेरिक, समाजसेवी कमलेश कुमार दुबे, संजय यादव, हेमलता बिष्ट, पुष्कर, पटेरी के पूर्व प्रधान मोतीराम आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119