सपा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी-
शिवेन्द्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 07 जनवरी। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता प्रो भुवन जोशी ने शुक्रवार को नगर के निजी होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड का विकाष अखिलेष मांडल से ही संभव हैं यह बात पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जिले के चुनाव प्रभारी प्रो. भुवन जोशी ने यहां एक निजी सभागार में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेहतर सोच के कारण ही अब किसान, युवा, मजदूर, विद्यार्थी, व्यापारी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य के सभी सीटों पर चुनाव लड़़ेगी। इसके लिए प्रत्याशी चयन का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
कहा कि यदि राज्य में सपा की सरकार बनी तो वह स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व रोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी। साथ ही बेरोजगारी को दूर करने के लिए भूमि सेना का गठन कर रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश सनवाल, एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद त्रिकोटी, कुंदन सिंह नयाल, गोपाल दत्त जोशी व मुकेश सिंह खाती मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल