केदारनाथ हाईवे पर दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। गांव से अगस्त्यमुनि में एक कम्पनी में काम पर लौट रहे एक युवक की केदारनाथ हाईवे पर स्कूटी दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जनपद की धनपुर पट्टी के वीरों गांव निवासी 29 वर्षीय पंकज सिंह नेगी पुत्र सते सिंह नेगी अपने गांव बीरों से अगस्त्यमुनि एक कम्पनी में काम पर जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

केदारनाथ हाईवे पर तिलवाड़ा में जीएमवीएन के पास युवक की स्कूटी अचानक सड़क किनारे खड़े लोडर से टकरा गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वे सड़क पर ही गिर गए। घटना को देखते ही आसपास के लोगों ने युवक को सीधे सीएचसी अगस्त्यमुनि भेजा जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बाद में युवक के शव को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसके पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि युवक स्कूटी में अकेले सवार था। वह रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि एल एंड टी कंपनी का कर्मचारी था, जो गांव से काम पर जा रहा था। घटना में उनके सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संबंधित कंम्पनी को भी सूचित कर दिया गया है। इधर, घटना से रुद्रप्रयाग नगर, धनपुर पट्टी में शोक की लहर है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119