आमपड़ाव में पर्यटकों की कार खाई में गिरी, सात लोग घायल
नैनीताल । आम पड़ाव के पास मटियाली में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए। घायल खटीमा और पीलीभीत के एक ही परिवार के हैं।
ज्योलीकोट पुलिस सूत्रों के अनुसार खटीमा के पर्यटकों की कार आम पड़ाव के पास खाई में गिर गई। कार में सात लोग सवार थे। घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला और इलाज के लिये हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया।
बताया गया कि रेनो पल्स कार संख्या यूपी-14 सीएल 5981 नैनीताल से लौट रही थी। तभी आम पड़ाव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। उक्त रेनो पल्स कार में कार मालिक व चालक मोहम्मद परवेज निवासी झनकट खटीमा, उसकी पत्नी रुकसी, बेटी निमरा और आयशा, पीलीभीत निवासी परवेज की बुआ नसरीन, नसरीन की बेटी मंतसा व बेटा मुंतसिर नैनीताल से वापस लौट रहे थे। ये लोग कार दुर्घटना में घायल हो गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार