शर्मनाक…कलयुगी भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, भाभी को बताई पूरी घटना, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक रिश्तो को तार-तार कर देने वाली पहली शर्मनाक खबर सामने आ रही है। कलयुगी भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन को हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता की बदहवास हालत को देखने के बाद उसकी भाभी ने उसे विश्वास में लेकर उससे जानना चाहा तो उसके पति का घिनोना सच सामने आया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

जानकारी के मुताबिक आरोपित युवक रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत गांव में ही एक डेयरी में काम करता है। युवक के माता पिता रामपुर यूपी स्थित एक फार्म में काम करते हैं। उनकी 13 साल की बेटी उनके बेटे और बहु के साथ रहती थी। 21 जून को आरोपित युवक बाइक में अपनी बहन को लेकर अपनी मां से मिलने गया। रास्ते में उसने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने नाबालिग को जान से मरने की धमकी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

आरोपित युवक यही नहीं रुका, उसने अपनी बहन को जंगल में ले जाकर भी कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद से किशोरी बदहवास रहने लगी। नाबालिग की हालत देख उसकी भाभी ने जब उसे विश्वास में लेकर सच जानना चाहा तो उसने अपने भाई की करतूत अपनी भाभी को बताई। आरोपित की पत्नी ने अपने मायके में पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपित के साले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119