हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी एसआई सोमेन्द्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुना

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। शुक्रवार को हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत चौकी प्रभारी एसआई सोमेन्द्र सिंह ने सभी ग्राम सभाओं के प्रधानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। सभी जनप्रतिनिधियों ने जनता और पुलिस के संबंधों को सुधारने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, हल्दूचौड़ बाजार में गाड़ियों के बेतरतीब लगने, ओवरलोडिंग, नशे के कारोबार पर रोकथाम लगाने, नाबालिगों द्वारा ओवरस्पीड वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करने हेतु अवगत कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - कुमाऊं मंडल की 58 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क कटा

उन्होंने क्षेत्र के लोगों व प्रधानों को प्राथमिकता के आधार पर उक्त संबंध में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों से अभियान में नशेड़ी, दुराचारियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही में सहयोग करने बात कही। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के अलावा चौकी के तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119