सिडकुल थाना क्षेत्र सेएक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने नाबालिग को जगह-जगह तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। नाबालिग के पिता ने एक युवक पर नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000 -सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

नाबालिग मूलरूप से जनपद बिजनौर की रहने वाली है और थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करती है। नाबालिग के पिता का आरोप है कि 28 दिसंबर सुबह उसकी बेटी घर से अचानक लापता हो गई। इधर-उधर काफी तलाश के लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि राजू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119