एसआईटी करेगी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा प्रकरण की जांच

खबर शेयर करें 👉

हाईकोर्ट के रिटायर जज करेंगे जांच की निगरानी, एक माह में पूरी होगी जांच प्रक्रिया

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की हाल ही में सम्पन्न हुई परीक्षा में सामने आई शिकायतों की जांच अब विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगा। इस एसआईटी की निगरानी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे। यह निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली को सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार के लिए परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता सर्वोपरि है। साथ ही अभ्यर्थियों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसी उद्देश्य से बीते रविवार को हुई परीक्षा में आई शिकायतों की जांच के लिए एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है। यह एसआईटी पूरे राज्य में कार्य करेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

मुख्य सचिव ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। इसके लिए सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज की निगरानी में जांच कराई जाएगी। यह टीम राज्य के सभी जिलों में जाएगी, और कोई भी व्यक्ति परीक्षा से जुड़े तथ्य या जानकारी सीधे इस टीम के समक्ष रख सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तर प्रदेश में दो बड़े सड़क हादसे -आठ लोगों की मौत, गंगा एक्सप्रेसवे पर थार के परखच्चे उड़े

उन्होंने कहा कि जांच एक महीने के भीतर पूरी की जाएगी और इस दौरान उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा परीक्षा से संबंधित कोई नई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-अल्मोड़ा में बारिश का कहर : हवालबाग में घर में घुसा मलबा -एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

उन्होंने विशेष रूप से हरिद्वार स्थित विवादित परीक्षा केंद्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्य सचिव ने अंत में कहा कि सरकार छात्रों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आमजन और अभ्यर्थियों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास बना रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119