सोलर पैनल लाइट और गांव के मंदिर से घंटियां चोरी, ग्रामीणों ने पटवारी को रिपोर्ट सौंपी
भतरौज़खान(अल्मोड़ा )। ग्राम सभा बम्योली, तहसील भिकियासेन में विगत 3-4 दिनों से ग्राम सभा में लगी हुई सोलर पैनल लाइट और गांव के मंदिर से घंटियां चोरी हुई हैं।ग्रामीणों ने घटना की सूचना आज पटवारी को सुपुर्द दी है।
आगे की कार्यवाही के लिए ग्राम वासियों ने राजस्व विभाग से त्वरित रूप से कार्रवाई करने की मांग की। ताकि चोरी करने वाले को पकड़ा जाए।
आज पलायन की मार झेलता इस गांव की स्थिति यह है कि गांव में सिर्फ 15-20 लोग ही रह गए हैं और उनमें भी ज्यादातर लोग बुजुर्ग हैं।
माना यह जा रहा है कि इस गांव में 15 या 20 दिन से जम्मू कश्मीर के कटरा से आए कुछ मुसलमान मजदूर यहां रह रहे थे और जिस दिन वह गए उसी दिन गांव वालों को ज्ञात हुआ कि गांव के मंदिर की घंटियां गायब है और साथ ही 6-7 सोलर पैनल भी गायब हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत