सोमेश्वर पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे एक शातिर चोर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रान्तर्गत चोरी/नकबनी व अपराधों की रोकथाम हेतु रात्रि में गश्त/पिकेट ड्यूटी के साथ-साथ प्रभावी चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया है।
07.02.2023* की रात्रि में प्रभारी चौकी ताकुला उ0नि0 धरम सिंह पुलिस टीम के साथ ताकुला बाजार में रात्रि गश्त/चैकिंग पर थे, इसी दौरान रात के सन्नाटे में केवल आश्रम ताकुला के पास से कटर मशीन चलने की आवाज पुलिस टीम को सुनाई दी, शक होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर देखा तो एक व्यक्ति
जिसका नाम अजय सिंह निवासी मुसियाचौड काली थाना झिरौली जनपद बागेश्वर है, लोहनी कम्युनिकेशन नाम की दुकान का ग्लैंडर मशीन से शटर काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया,जिसके पास से एक ग्लैंडर मशीन, दो ब्लेड, प्लाश, चाबी एवं नीले रंग का बैग बरामद हुआ। अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सोमेश्वर में धारा- 379/511 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अजय सिंह, उम्र- 21 वर्ष पुत्र मदन सिंह, निवासी- मुसिया चौड कालीगाड़, थाना झिरौली, जनपद बागेश्वर
पुलिस टीम
1- प्रभारी चौकी ताकुला उ0नि0 धरम सिंह
2- कानि0 कमल मौर्या, चौकी ताकुला, सोमेश्वर
3- कानि0 खड़क सिंह, चौकी ताकुला, सोमेश्वर
4- एचजी विरेन्द्र राम, चौकी ताकुला, सोमेश्वर
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर