जल्द ही टी-20 में वापसी करने जा रहे है सुरेश रैना, विदेशी धरती पर दिखेगा उनके बल्ले का जलवा

खबर शेयर करें 👉

नईदिल्ली। क्रिकेट के तीनों फार्मेट में अपना लोहा मनवा चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर और इंडियन प्रीमियर लीग टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के सफल बल्लेबाज सुरेश रैना एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी करने जा रह है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक बार फिर से वो अपने बल्ले का जलवा दिखाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार


जानकारी के अनुसार सुरेश रैना का नाम लंका प्रीमियर लीग 2023 की खिलाडिय़ों की नीलामी की सूची में शामिल है। खिलाडिय़ों की नीलामी 14 जून को होगी। ऐसे में अब उनका जलवा विदेशी धरती पर देखने को मिलेगा। श्रीलंका क्रिकेट ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेटरों की सूची जारी की है जो 31 जुलाई से शुरू होने वाले पांच टीम के टूर्नामेंट के दौरान नीलामी में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें की रैना ने 205 आईपीएल मैचों में 5500 से अधिक रन बनाए हैं जिसमें नाबाद शतक भी शामिल है। सीएसके के अलावा रैना आईपीएल में गुजरात लायंस का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119