स्टैटिक सर्विलांस टीम चैकिंग की वीडियोग्राफी जरूर कराए: प्रेक्षक
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव के व्यय प्रेक्षक टी शंकर ने गौलापार समेत कई स्थानों पर निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेटिक सर्विलांस टीम चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी कराने और चुनाव को प्रभावित करने लिए नगदी, शराब व ड्रग की निकासी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक टी शंकर ने शुक्रवार को गौलापुर, काठगोदाम भीमताल स्थित बॉटलिंग प्लांट व लालकुआं में तैनात स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान मार्गों में चलने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की जाए। इस दौरान चुनाव को प्रभावित करने के लिए लाई जा रही नगदी को जब्त करने की कार्यवाही करें। ड्रग व शराब मिलने पर वाहन मालिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चारों क्षेत्रों में एसएसटी की व्यवस्थाओं को सही पाया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार