एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद असलाह तस्कर को किया गिरफ्तार, पकड़ने गई टीम पर किया फायरिंग

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। एसटीएफ की टीम ने उधम सिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद एक असलाह तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से टीम ने भारी मात्रा में असलाह भी बरामद किया है। मामले का खुलासा एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल के द्वारा रुद्रपुर स्थित सीओ एसटीएफ के कार्यालय में करते हुए बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी उधम सिंह नगर जनपद में उत्तर प्रदेश से असलाह की तस्करी करने आ रहा है जिसके बाद टीम के द्वारा जाल बिछाकर आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी गई।जिसमें आरोपी के द्वारा टीम पर फायरिंग कर दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

जिसके बाद टीम ने भी जवाबी फायरिंग की और आरोपी को पकड़ लिया, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इश्तियाक अहमद उर्फ़ सोनू निवासी बरेली उत्तर प्रदेश बताया, इसके साथ ही आरोपी इश्तियाक अहमद उर्फ सोनू के कब्जे से टीम ने अलग-अलग तरह के 6 अवैध असलाह सहित कारतूस भी बरामद किया हैं, बताया की वो उत्तरप्रदेश के एटा, मुरैना से असलाह लाकर उधम सिंह नगर जनपद में सप्लाई करने आया था।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119