बारात की आतिशबाजी से दुकान जलकर राख
नैनीताल। नगर के रामगढ़ रोड पर बुधवार रात पैदल जा रही बारात में आतिशबाजी से एक हार्डवेयर की दुकान जलकर राख हो गई। दुकान में बैठे व्यापारी ने अचानक आग ली लपटें देख काउंटर से कूदकर जान बचाई। आननफानन में पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। व्यापारी अमित पांडे, कुमुद पांडे ने बताया कि वह अपनी दुकान में काम कर रहे थे। देर शाम रोज की तरह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सामने से पैदल जा रही बारात में आतिशबाजी हो रही थी।
अचानक उनकी दुकान की तरफ भी आतिशबाजी आने लगी। जिससे दुकान में आग लग गई। कहा दुकान में 5 से 6 लाख तक का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। दमकल वाहन आने से पहले स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझा ली गई थी। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग
कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा