घर से टीसी लेने स्कूल गई छात्रा लापता, गुमशुदगी दर्ज
काशीपुर। घर से स्कूल टीसी लेने स्कूल गई नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मां ने एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।
शहर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री 23 मई को सुबह लगभग 11 बजे घर से सरकारी स्कूल में टीसी लेने की बात कहकर गई थी, लेकिन शाम होने तक घर नहीं लौटी। बताया कि उसने अपनी पुत्री की संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। महिला ने गांव के ही एक युवक पर ले जाने का शक जताया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार