भिकियासैंण में छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। डॉ प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी ज्वलन्त समस्या पेयजल मांगों को लेकर आज गुरूवार से धरना कर दिया है। जो अभी तक कॉलेज प्रशासन के द्वारा पूर्ण रूप से नहीं की गई उसके खिलाफ छात्र-छात्राओं द्वारा आज महाविद्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया, जिसमें छात्रों द्वारा बताया गया कि छात्रों को पेयजल की काफी समस्याएं हैं जिसको लेकर छात्र-छात्राओं ने कई बार कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन दिया गया, लेकिन अभी तक कॉलेज प्रशासन के द्वारा छात्र-छात्राओं की मांगों की अनदेखी की है। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं में काफी रोष है,और जम कर नारे बाजी की।
छात्र-छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में कई सारी समस्याएं हैं जिसमें की प्रथम दृष्टि से देखा जाए तो कॉलेज प्रशासन के द्वारा छात्र छात्राओं को पीने के पानी को मुहैया कराने के लिए काफी समय हो चुका है, अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया, साथ ही छात्रों ने साफ़ सफाई की भी समस्या को उजागर किया जिसके चलते आज महाविद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अजय सिंह, नीरज सिंह, रोहित, चन्दन, नरेश,गणेश आदि छात्र -छात्राएं मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन
UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली
UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत