सौतेले पिता पर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। एक महिला ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह यूपी की रहने वाली है। वर्तमान में वह एक निकटवर्ती गांव में दूसरे पति के साथ रहती है। पहले पति से उसकी 12 वर्षीय एक पुत्री है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री ने बताया उसका सौतेला बाप पिछले साल अक्तूबर से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। वह कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि पुत्री के बताने के बाद उसने पति से इसका विरोध दर्ज कराया तो उसने उसे और पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किच्छा कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119