सोशल मीडिया में चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोनोग्राफी वीडियो अपलोड करने के आरोप में दून निवासी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कैंट थाना पुलिस के अनुसार, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के अंतर्गत टिप लाइन के माध्यम से गूगल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड किए जाने की सूचना मिली थी। पोर्टल की ओर से देहरादून निवासी एक व्यक्ति का विवरण दिया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

आरोपी के निजी लैपटॉप का अवलोकन करने पर उसमें चाइल्ड पोर्न वीडियो पाए गए। बरिहम दाई पुत्र देवी सिह निवासी श्रीदेव सुमननगर कैंट देहरादून की ओर से सोशल मीडिया पर यह पोर्न वीडियो अपलोड करने के साक्ष्य मिले। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119