वन भूमि के लंबित मामलों का निस्तारण करें
चम्पावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने वन भूमि के लंबित मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वन विभाग के साथ समंवय बनाते हुए ऐसे प्रकरणों को ऑनलाइन भेजने को कहा।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने वन भूमि हस्तांतरण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों में भारत सरकार की लगाई आपत्तियों का निस्तारण करते हुए शासन और नोडल स्तर पर भेजने के निर्देश दिए। बताया गया कि जिले में वर्तमान में वन भूमि हस्तांतरण के 16 मामले लंबित चल रहे हैं। इनमें से 11 प्रकरणों के प्रस्ताव विभागीय स्तर पर बनाए जा रहे हैं। एक-एक प्रस्ताव वन संरक्षक और शासन स्तर पर लंबित चल रहे हैं।
जबकि तीन प्रस्ताव भारत सरकार स्तर पर लंबित हैं। जानकारी दी गई कि 26 प्रस्तावों में सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जिला स्तर पर लोक निर्माण विभाग के चार, पुलिस व एनएच के दो-दो, रिलायंस व जिला पंचायत के एक-एक समेत कुल 11 प्रकरण लंबित चल रहे हैं। डीएम ने संबंधित विभागों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ आरसी कांडपाल समेत तमाम अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल