जमीनी विवाद में युवक ने की ताई की हत्या

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर गढ़वाल। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सिगड्डी में एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते लाठी-डंडों से हमला कर अपनी ताई की हत्या कर दी, जबकि ताऊ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृपाल सिंह मेहरा और कुंदन सिंह मेहरा सगे भाई हैं और लंबे समय से उनका आपस में जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार रात को कृपाल सिंह मेहरा ने विवादित जमीन पर स्थानीय ट्रैक्टर वालों से शटरिंग का सामान डलवाया। तभी किसी ने कुंदन के पुत्र राहुल को ये सूचना दे दी। जिसके बाद राहुल ने मौके पर पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच बचाव के लिए वहां पहुंची कृपाल सिंह की पत्नी 58 वर्षीय नंदी देवी और कृपाल सिंह पर राहुल ने लाठी डंडों से कई वार किए। जिससे नंदी देवी को गहरी चोटें आ गई। शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों पति-पत्नी को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने नंदी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि कृपाल सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध

प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119