छात्रा से दुराचार के आरोप में अध्यापक गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सूरजपुर पुलिस ने एक छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में अध्यापक को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवती के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर आरोपी अध्यापक पर हमला किया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल

सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को सूरजपुर कस्बे में दो युवकों ने रकीब हुसैन नामक अध्यापक पर स्कूल जाते समय गोली चलाई थी, जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक की बहन को ट्यूशन पढ़ाने वाला अध्यापक कथित तौर पर काफी दिनों से उससे बलात्कार कर रहा था, इसी वजह से युवकों ने उसपर हमला किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119