युवती से मारपीट, यौन उत्पीड़न व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर पैसों की मांग करने वाला आरोपी दिल्ली से धर दबोचा
अल्मोड़ा-जनपद के द्वाराहाट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि आरोपी समीरुल इस्लाम द्वारा उसकी पुत्री के साथ मारपीट,जान से मारने की धमकी,यौन उत्पीड़न,धर्म परिवर्तन के लिये दबाव बनाकर पैसो की मांग की गई ।जिस पर तत्काल थाना द्वाराहाट में धारा 69,115(2), 351(2),352 BNS व 3/5 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम 2018 के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई।
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत संबंधितो को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये थे।
जिस क्रम में हरबन्स सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए युवती से मारपीट व यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी समीरुल इस्लाम पुत्र सदिकुल इस्लाम निवासी ट्रांसफार्मर छुरिया मौहल्ला ग्राम तुगलकाबाद , जिला साउथ ईस्ट दिल्ली ( दिल्ली) से गिरफ्तार कर लिया गया और आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की गई है।
विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार. म0उ0नि0 हेमा कार्की-कोतवाली रानीखेत . हे0कानि0 चन्द्रप्रकाश-थाना द्वाराहाट . कानि0 मो0 राशिद-थाना द्वाराहाट शामिल थे। इधर एसएसपी अल्मोड़ा ने कहा–
आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य संलिप्तों के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। ऐसे प्रकरणों में पुलिस द्वारा सख्ती से निपटा जायेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट