रिश्ते की भांजी से दुष्कर्म का आरोपी मामा गिरफ्तार-
काशीपुर। रिश्ते की भांजी से दुष्कर्म करने के आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। बीती चार मई को काशीपुर जा रही ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 24 वर्षीय बेटी को उसके रिश्ते का मामा परवीन मुरादाबाद उसे काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले गया।
आरोप है कि रिश्ते के मामा ने उसे किराये के कमरे में 12 दिन रखकर दुष्कर्म किया। बुधवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जबकि आरोपी फरार था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर