पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें

नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी थी तहरीर

अल्मोड़ा। दन्या पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते गुरुवार को दन्या थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक द्वारा उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी।

तहरीर पर थाना दन्या में सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत की गई। थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेहतर काम न करने वाले कर्मचारी जबरन होंगे रिटायर : धन सिंह
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119