युवक की आत्महत्या के मामले में भाजयुमो प्रदेश मंत्री गिरफ्तार
देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को पुलिस ने आत्महत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को डोईवाला निवासी जितेंद्र नेगी ने अपनी एसयूवी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें हिमांशु चमोली और उनके परिजनों पर करोड़ों की ठगी के गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार, पौड़ी जिले के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र नेगी डोईवाला के कोठारी मोहल्ले में रह रहा था। श्रीनगर में उसने अपनी कार के भीतर खुद को गोली मारी।
वाहन से पुलिस ने बंदूक और खोखा बरामद किया। आत्महत्या से पहले वीडियो में जितेंद्र नेगी ने आरोप लगाया कि हिमांशु चमोली ने समय-समय पर लाखों रुपये ऐंठे। उसने बताया कि हिमांशु ने पत्नी व भाई के नाम पर महंगे मोबाइल मंगवाए, जमीन दिलाने के नाम पर रकम वसूली, न्यूज चैनल व ऑफिस खोलने का झांसा दिया और मुख्यमंत्री के ओएसडी के नाम पर भी पैसे मांगे। इसके अलावा केदारनाथ यात्रा पर भी लाखों रुपये खर्च करवाए गए। वीडियो में जितेंद्र ने कहा कि उसके साथ कुल 57 लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई और रकम लौटाने से साफ इंकार कर दिया गया।
आर्थिक व मानसिक तनाव से टूटकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने वीडियो में लगाए गए आरोपों के आधार पर हिमांशु चमोली को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जितेंद्र नेगी ने जिस कार में आत्महत्या की। उस कार में आगे बैठे चेढ़ि गांव के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
चमोली का मध्य प्रदेश कनेक्शन: सूत्रों के मुताबिक हिमांशु चमोली ने मध्य प्रदेश के एक भाजपा नेता की दत्तक पुत्री से विवाह किया था। चर्चा है कि चमोली के बच्चे के एक कार्यक्रम में उक्त भाजपा नेता ने भी शिरकत की थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न