नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व विधायक प्रीतम सिंह का कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य पद से इस्तीफा
गैरसैण (उत्तराखंड)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व विधायक प्रीतम सिंह ने भराड़ीसैण में आयोजित मानसून सत्र के दौरान मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई विधान सभा सत्रों में कार्यमंत्रणा समिति में संख्या बल के आधार पर मनमानी का माहौल हो रहा है। वर्तमान मानसून सत्र में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक से पूर्व विधान सभा ने जो माननीय सदस्यों को मानसूत्र सत्र का सम्भावित कार्यकम भेजा था उसके अनुसार विधान सभा का सत्र 19 अगस्त से लेकर कम से कम 22 अगस्त तक आहूत होना था। 18 अगस्त को बुलाई गई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में केवल 19 अगस्त के उपवेशन का कार्यकम तय किया गया तथा 19 अगस्त के उपवेशन के बाद दुबारा बैठक बुलाने की बात की गई थी, किन्तु 19 अगस्त को कोई बैठक नहीं बुलाई गई।

सरकार ने आज 20 अगस्त को पूर्वाह्न में ही सत्र का अनिश्चित काल के लिये अवसान कर दिया है। सरकार ने इस निर्णय को लेने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाकर कार्यमंत्रणा समिति के सदस्यों को विश्वास में नहीं लिया है।
यह निश्चित है कि सरकार सदन चलाने में अपना तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। भराड़ीसैंण में आहूत सदन को दो दिन में स्थगित करना उत्तराखण्ड राज्य के निवासियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है, जब कार्यमंत्रणा समिति के निर्णय सरकार द्वारा एकतरफा लिये जाने हैं तो ऐसी कार्यमंत्रणा समिति में हमारे सदस्य के रूप में रहने की कोई सार्थकता नहीं है। कहा कि हम कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य पद से इस्तीफा देते हैं कृपया इसे स्वीकार करने की कृपा करें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा