दरोगा पर महिला ने लगाया घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने का आरोप
-मुख्यमत्री समेंत उच्चधिकारियों से की शिकायत
नानकमत्ता। आपसी लेन देन के मामले में गांव में गए थाने में तैनात दरोगा पर दिव्यांग बच्ची के साथ चारपाई पर लेटी महिला के न उठने पर अभ्रदता करने का मामला सामने आया है। महिला ने प्रदेश के मुख्यमत्री समेंत उच्चधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
ग्राम बलखेड़ा निवासी तरनजीत कौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेंत उच्चधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि बीती 9 मई को अपने घर में अपनी 5 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ चारपाई पर सो रही थी। तभी थाना नानकमत्ता में तैनात एक दरोगा गांव के ही पूर्व फौजी संतोख सिंह के साथ आए और उसके पति के बारे में पुछताछ करने लगे। महिला का अरोप है कि तब वह स्वंय बीमार होने के कारण दरोगा के आने पर चारपाई से उठ नही पाई तो दरोगा आग बबुला हो गया और चारपाई से न उठने पर गाली-गलौच करते हुये अभ्रदता कर धमकाने लगे।
जिससें वह और उसकी दिव्यांग बच्ची घबरा गई। महिला का आरोप है कि दरोगा ने गांव के संतोख सिंह से सांठगांठ कर उसके घर में घुसकर दबगई की है। महिला ने बताया कि उसके पति बलजीत सिंह व संतोख सिंह का कुछ पैसो का लेन देन है। महिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री समेंत उच्चधिकारियों को पत्र भेजकर दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग