राजस्व उपनिरीक्षक के स्थानांतरण से रो पड़ा क्षेत्र,आज भी कर्मठ व जनप्रिय कर्मचारी हैं मौजूद

खबर शेयर करें 👉


कविता रावल
गंगोलीहाट तहसील के भेरंगपट्टी चौपाता क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक विजय पंत का स्थानांतरण पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय हो गया है। उक्त समाचार जैसे ही भेरंगपट्टी के लोगो ने सुना वह रोने लगे और भावुक होकर भारी मात्रा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व आम जनता ने पंत को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह गुरचन,पूर्व बी डी सी सदस्य मदन मोहन जोशी,प्रधान चौली जीवन राम,पूर्व प्रधान पाली जीवन चंद्र पंत,केवलानंद जोशी,तारा सिंह बिष्ट,यशपाल सिंह मेहरा,मनोहर सिंह खाती,चंदन सिंह,पुष्कर सिंह खाती ने कहा इतने कर्मठ,सेवाभाव व कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी को उनके क्षेत्र के लोगो ने पहली बार देखा वही ग्रामीणों ने कहा की 24 घंटे अपने कार्य के लिए पंत समर्पित रहते थे और रात के 12 बजे बाद भी फोन रिसीव कर मौके पर पहुंचकर लोगो की मदद करते थे और पैदल ही कई किलोमीटर दुर्गम क्षेत्र में ग्रामीणों के घर पर जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते थे ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

विदाई के दौरान विजय पंत भी भावुक होकर कहने लगे उनको क्षेत्र के लोगों का बहुत सहयोग मिला । वही गंगोलीहाट तहसील कार्यालय में राजस्व उपनिरीक्षक विजय पंत के स्थानांतरण होने पर उपनिरीक्षक संजय सिंह,चंद्र प्रकाश चन्याल,मंजू बिष्ट,संग्रह अमीन प्रकाश वर्मा,अधिवक्ता मनोज रावल,प्रेम राम,गोकुल कुमार,रमेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह देकर विजय पंत को विदाई दी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119