बड़ी खबर… तड़के 3:00 बजे युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क पर मिला शव

खबर शेयर करें 👉

जानकारी के मुताबिक रामनगर के चोरपानी रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां पुलिस को सुबह करीब 5 बजे युवक का शव सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर के रूप में हुई। यह व्यक्ति लूटाबढ़ का निवासी था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


युवक के शव को लेकर पुलिस नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां युवक के परिजन भी पहुंचे और उनके द्वारा जमकर हंगामा भी किया। उन्होंने अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मामले में स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि तड़के सुबह 3:00 बजे करीब उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उनकी तलाश कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119