बड़ी खबर…दिल्ली से बागेश्वर शादी समारोह में आए पांच दोस्तों में से एक दोस्त नदी में नहाते वक्त डूबा, खोजबीन जारी
बागेश्वर। दिल्ली से शादी में शामिल होने युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार दिल्ली से शादी में शामिल होने आए पांच दोस्त सरयू नदी में नहाने गए, इस दौरान नहाने समय एक दोस्त डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमखल एवं एसडीआरएफ कर्मियों ने चार दोस्तों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन एक का पता नहीं चल सका। जिसकी खोजबीन में टीम जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई को बिलौना निवासी पंकज की शादी होनी है। शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से उसके पांच दोस्त खुशाल, अक्षय, पंकज, प्रिंस और भल्ला यहां आए और रविवार को पांचों दोस्त नदी में नहाने के लिए चले गए। सरयू नदी में नहाते वक्त 25 वर्षीय प्रिंस गहरे तालाब में डूब गया। अन्य साथियों के होहल्ला करने पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोग भी डूबे युवक की तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर एवं एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुट गई है। लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका है। इधर घटना के बाद युवक के साथी काफी घबराए हुए है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी