बड़ी खबर… आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, बच्ची का नहीं चला पता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट। चचरेत ग्राम पंचायत के कलेत गांव में राखी उम्र 4 वर्ष अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी सात बजे लगभग गुलदार ने बच्ची पर झपटा मारकर ले गया। घर में मौजूद  पिता शंकर दत्त रूवाली  मां हेमा देवी ने शोर मचाया तब तक गुलदार बच्ची को उठाकर जंगल की तरफ़ ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के एसडीओ ज्वाला प्रसाद, वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार मौके को रवाना हो गये हैं। ग्रामीणों और वन विभाग और पुलिस के द्वारा बच्ची खोजबीन की जा रही है बारिश और घना जंगल होने के कारण बच्ची बरामद नही हुई ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

बच्ची का पिता शंकर दत्त रूवाली मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वही ग्राम प्रधान महेन्द्र महरा और क्षेत्र पंचायत सदस्य यामनी भट्ट ने शीघ्र गुलदार को मारने की मांग की है। पिछले वर्ष भी चचरेत गांव में गुलदार एक बच्ची को निवाला बनाया था। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119