नाव चालक की झील में गिरकर मौत-
नैनीताल। नाव से पानी निकाल रहे नौका चालक की नैनीझील में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने नाव चालक को झील से बाहर निकालकर उसे तत्काल बाहर निकाला और बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि
मृतक का नाम दीवान राम 35 वर्ष निवासी लालकुआं बताया। वह नैनीताल में नौका चलाकर अपनी आजीविका चलाता था। मृतक बैंड स्टैंड के समीप बोट स्टैंड से बरसात का पानी निकाल रहा था, तभी मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वो पानी मे गिर गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी