ममता को शर्मसार करने वाली घटना-कूड़े के ढेर में एक मिला नवजात शिशु का शव
एक मां की ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर कोतवाली के बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने डीएनए सैंपल के आधार पर पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नवजात मृत था या फिर उसे जिंदा ही कूड़े के ढेर में फेंका गया था फिलहाल पूरा मामला कुंवारी कलयुगी मां के लोकलाज के भय से जुड़ा व्याप्त हो रहा है।
पुलिस के अनुसार बगवाड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को खबर मिली कि बगवाड़ा मंडी स्थित कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है पुलिस ने मौका मुआयना किया सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन शिशु को फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद पुलिस ने डीएनए सैंपल के आधार पर नवजात का पोस्टमार्टम कराया और शव को शमशान घाट में दफना दिया। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या नवजात मृत ही पैदा हुआ था या फिर लोक लज्जा के कारण कुंवारी माता ने जिंदा ही नवजात को फेंक दिया गया।
पूरे मामले के बाद कहीं ना कहीं यह भी स्पष्ट हो गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया है और कहीं ना कहीं इस मामले के बाद इसे शिक्षा का अभाव भी कहना कोई बड़ी बात नहीं होगी। जो भी है बहुत शर्मनाक है ऐसे कृतियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा ताकि इस तरह की घटनाएं पुनः सामने ना आए और यदि आए तो उसमें आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand-मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं -9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण
Uttarakhand-मुख्यमंत्री के चोरगलिया दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट -एसपी हल्द्वानी ने संभाली सुरक्षा की कमान
uttarkhand-नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ -15 मुकदमों वाले चंदन सागर के पैर में लगी गोली