होटल के कमरे में मिला नोटरी विक्रेता का शव
हल्द्वानी। रोडवेज बस स्टेशन के पास एक होटल में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तहसील में नोटरी बेचने का कार्य किया करता था। जानकारी के मुताबिक देवकीनंदन जोशी (40) निवासी ग्राम हरिपुर जमन सिंह तहसील में दरखास्तों, प्रार्थना पत्रों और अन्य दस्तावेजों को लिखने का काम करने वाले अपने भाई किशन चंद्र का सहयोग करता था। शुक्रवार को वह तहसील जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इसकी सूचना परिजनों ने भोटिया पड़ाव पुलिस को दी थी। सर्विलांस जांच में मृतक की लोकेशन डीके पार्क पाई गई।
पूछताछ के बाद पता चला कि देवकी नंदन ने शुक्रवार दोपहर होटल में कमरा लिया था। शनिवार दोपहर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल और मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी जगदीप नेगी की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर देवकी नंदन फर्श पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक ने अपने दोस्त को फोन कर सुसाइड करने की जानकारी दी थी। कमरे में शराब की बोतल और सल्फास मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवकी नंदन की मौत की खबर सुनकर मां विमला देवी और पत्नी जानकी सहित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में वीडियो चलाया तो खैर नहीं! -₹1,000 जुर्माना और 6 महीने की जेल का दावा
विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट