नेपाली मूल के व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर गढ़वाल। नगर क्षेत्र में किराये के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में नेपाली युवक का शव फंदे से लटका मिला। मकान मालिक ने सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात किराये के कमरे में रहने वाले नेपाली मूल के युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जब युवक के अन्य दोस्त कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खोला तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। मकान मालिक झाबर सिंह रावत ने बताया कि उनके यहां चार नेपाली लोग किराये पर रहते हैं। गुरुवार को रात साढ़े आठ बजे के करीब एक किरायेदार द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि उसके साथी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पंखे पर फंदा बनाकर नेपाली युवक लटका हुआ था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119