रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट के समीप बने झूलापुल के पास आम के बाग में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सोमवार को काठगोदाम रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट के समीप बने झूलापुल के पास बने एक आम के बाग में पेड़ से लटका एक अधेड़ का शव की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत काठगोदाम पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर उसे मोर्चरी भेज दिया है। शव के पास से पुलिस को कोई दस्तावेज ना मिलने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

शव की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने टीम के साथ शव को पेड़ से नीचे उतारकर आस-पास के लोगों के द्वारा उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। ना ही पुलिस को शव के पास से कोई दस्तावेज मिले जिससे उसकी शिनाख्त हो सकें। इधर पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119