कपकोट में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, सात माह की गर्भवती है पीड़िता –पुलिस ने की पुष्टि

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने पुष्टि की है कि पीड़िता सात माह की गर्भवती है। मेडिकल जांच में उसके गर्भ में जुड़वां भ्रूण होने की बात भी सामने आई है। आरोपी युवक फिलहाल फरार है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

पीड़िता के पिता ने कपकोट थाना में गौरव कोरंगा (21 वर्ष), पुत्र नारायण सिंह कोरंगा, निवासी हरसिला के खिलाफ लिखित तहरीर दी। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल

गुरुवार को पुलिस निगरानी में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पीड़िता सात माह की गर्भवती है और गर्भ में दो भ्रूण हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला

कपकोट पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119