चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर पचास हजार ठगे
हरिद्वार। चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर मध्य प्रदेश के यात्री से पचास हजार रुपये ठग लिए गए। सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए सिडकुल पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज की है। सीएम पोर्टल पर शिकायत में दीपक परमार निवासी सेक्टर-65 जयनगर लसुडिया इंदौर मध्य प्रदेश ने बताया कि उसने अपने परिवार एवं परिचितों के साथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग की थी। इसी दौरान उसे ऑनलाइन हेलीकॉप्टर एजेंसी के नाम से एक मोबाइल फोन नंबर मिला। इस नंबर पर संपर्क साधने पर बात कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल बताया। युवक ने 24 सीट खाली होने की बात कहते हुए 20 सीट की बुकिंग के लिए एक लाख रुपये अदा करने की बात कही।
उस पर विश्वास करते हुए उसने 50 फीसदी रकम दे दी। उन्हें जो टिकट दी गई वह फर्जी निकली। इस संबंध में उन्होंने सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। एसओ प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि राहुल नाम के युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप