भीमताल से अपहृत बच्चा श्यामखेत से बरामद- पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल-
भीमताल। बीते दिवस नगर के नौकुचियाताल मार्ग स्थित रामा ग्रुप क्षेत्र से गायब हुआ बच्चा शुक्रवार की दोपहर भवाली के श्यामखेत से बरामद हो गया है। बच्चे की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। साथ ही बच्चे को ले जाने वाले आरोपी को जेल भेज दिया है। एसआई राजेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि भवाली श्यामखेत निवासी राकेश चौधरी के साथ बच्चा है। सूचना पर भवाली कोतवाली व भीमताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राकेश चौधरी के यहां से बच्चे की बरामदगी की।
राकेश चौधरी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को कुंदन नौकुचियाताल से उनकी गाड़ी में बैठ गया। बच्चे को काफी समझाने के बाद भी वह गाड़ी से नहीं उतरा। उन्होंने पुलिस को बताया कि बच्चे को भीमताल में खाने में मीट व खाना खिलाने के बाद भी वह गाड़ी से नहीं उतरा। जिसके चलते वह उसे श्यामखेत अपने निवास ले आये। बताया शुक्रवार को वह उसे उसके परिजनों को सौंपने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें अपहरण के आरोपी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें गुरुवार को नौकुचिया ताल मार्ग के रामा ग्रुप क्षेत्र से कुंदन (8) पुत्र प्रदीप निवासी पांखरहा थाना व पोस्ट पांकी जिला पलामू झारखंड गायब हो गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार बच्चे की ढूंढखोज में जुटी थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार