अगले जिलाध्यक्ष की नियुक्ति होने तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर कार्य करता रहू़ंगा : पीतांबर पांडे
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस के अल्मोड़ा जनपद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया जिसमें हजारों लोगों ने कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज का स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे नजर नहीं आए। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पीतांबर पांडे ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्राप्त पत्र के अनुसार प्रदेश में सभी संगठात्मक जिलों एवं महानगरों में राहुल गांधी द्वारा चलाई गयी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्तियां की गयी हैं। जिसका मैं स्वागत करता हूं।
मेरी जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा की जा रही है। बहुत शीघ्र जिलाध्यक्षों की भी चुनावी प्रक्रिया के उपरान्त नियुक्तियां की जाएंगी। मैं वर्तमान में अगले जिलाध्यक्ष की नियुक्ति तक शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर कार्य करता रहू़ंगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मेरी मांग है कि कांग्रेस पार्टी के हित में शीघ्र ही कांग्रेस जिलाध्यक्षों की चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी