दो महीने पहले लापता हुए 9वीं के छात्र का शव काठगोदाम के जंगल में मिला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दो महीने पहले 17 फरवरी को लापता हुए 9वीं के छात्र का शव मंगलवार को काठगोदाम के जंगल में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार धारी भीमताल निवासी सुभाष चंद्र का 15 वर्षीय बेटा भास्कर दुम्का काठगोदाम थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति स्थित शिवपुरी में अपने फूफा मोहन सनवाल के यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह आवास विकास स्थित हिमालय विद्या मंदिर में 9वीं कक्षा का छात्र था। भास्कर 17 फरवरी को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी काठगोदाम थाने में दर्ज कराई। तभी से पुलिस भास्कर की तलाश कर रही थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

मंगलवार को करीब दो महीने बाद छात्र का शव काठगोदाम के जंगल में गधेरे के पास मिला। बताया जा रहा है कि भास्कर कुछ दिन पूर्व शीतलदेवी मंदिर गया था। प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह मंदिर से ऊपर जंगल की ओर चला गया। पुलिस ने जंगल में तलाशी ली तो उसका शव गधेरे के पास बरामद हुआ। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा का कहना है कि छात्र के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। शव सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। इधर भास्कर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119