मोटाहल्दू के जयपुर बीसा नहर में मिला अधेड़ का शव -परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, द्वाराहाट निवासी महेश पंत के रूप में हुई शिनाख्त
हल्द्वानी। मोटाहल्दू के जयपुर बीसा में केनाल विभाग की नहर में एक शव होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकाला और शिनाख्त के प्रयास किए। देर सायं शव की शिनाख्त द्वाराहाट निवासी महेश पंत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
शनिवार सुबह जयपुर बीसा गांव में प्राथमिक पाठशाला के समीप केनाल विभाग की नहर में ग्रामीणों को पानी के ऊपर तैरता हुआ एक अधेड़ के शव दिखाई दिया। देखते ही देखते क्षेत्र में नहर में शव होने की सूचना क्षेत्र में आग तरह फैल गई। वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना हल्दूचौड़ पुलिस को दी। पुलिस उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने शव को केनाल विभाग की नहर से बाहर निकालकर शिनाख्त कराई। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव शिनाख्त महेश चंद्र पंत उम्र 50 वर्ष पुत्र स्व. हरीदत्त पंत निवासी द्वाराहाट के रूप में की। परिजनों के अनुसार महेश पंत बीती रात्रि परिवार के संग वाटिका गार्डन नियर सतपाल पंप गुरुद्वारा के सामने बरेली रोड धान मिल के समीप द्वाराहाट से आई गांव की बारात में शामिल हुए थे, देर रात्रि सभी परिजन तो घर को चले गए पर वह बारात में रुके रहे। बरात में होने के कारण परिजनों ने कोई खोज भी नहीं की। सुबह होने पर परिजनों ने खोजबीन की और पता चला कि महेश का शव मोटाहल्दू के जयपुर बीसा गांव में केनाल विभाग की नहर में पड़ा है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार -ऑडियो को बताया AI जनरेटेड
चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती