दोनों हाथ बंधे पेड़ से लटका मिला शव-
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित सोना फार्म से आए फोन के आधार पर एसपी सिटी चंद्र मोहन सिंह व सीओ वीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे एवं इस शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक दोनों हाथ मफ़लर से पीछे की तरफ बांधे हुए थे।
मृतक की शिनाख्त थाना साबिक, बांसफोड़न चौकी क्षेत्र निवासी तैयब पुत्र असफाक के रूप में हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने कच्ची शराब की थैलियां, दो गिलास और नमकीन का पैकेट बरामद किया है। एसपी सिटी काशीपुर चंद्र मोहन सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खटीमा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हार्ट अटैक से मौत -परिवार में मचा कोहराम
बारिश की संभावना को देखते हुए नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल
Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत