युवती की हत्या कर शव कट्टे में डालकर नदी में फेंका,युवती के बंधे थे हाथ पैर

खबर शेयर करें 👉


युवती की गला दबाकर हत्या कर उसका शव प्लास्टिक के कट्टे में ठूंसकर हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बरसाती नदी पर बने पुल के नीचे फेंक दिया गया। शव को ठिकाने लगाने के लिए युवती के हाथ-पैर भी बांधे गए थे। प्रारंभिक जांच में युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार सुबह बरसाती नदी में खनन कर रहे भैंसा-बुग्गी चालक इरशाद निवासी गांव शांतरशाह की नजर नदी में पड़े सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे पड़ी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा

कट्टे में कुछ भरा होने पर जब भैंसा-बुग्गी चालक नजदीक गया तब उसे इंसान के हाथ पैर नजर आए। चालक ने तुरंत अपने परिचित के माध्यम से शांतरशाह चौकी पुलिस को सूचना दी। बरसाती नदी में शव मिलने की सूचना पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, एसओ अनिल चौहान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की जांच में कट्टे के अंदर करीब 23 वर्षीय युवती का शव मिला। युवती के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उसके गले पर गहरे निशान दिखाई दे रहे थे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश


थानाध्यक्ष हरिद्वार अनिल चौहान ने बताया कि युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके बाद ही असल कहानी सामने आ सकेगी। प्रतीत हो रहा है कि गला दबाकर युवती की हत्या की गई है। उसके गले में एक लॉकेट मिला है। युवती ने नीले रंग की सलवार और हल्के रंग का सूट पहना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119