कार दुर्घटना में एक युवक की मौत-तीन गंभीर रूप से घायल-
गदरपुर। तेज रफ्तार कार से हुई भिड़ंत में कार सवार पांच युवकों में से एक की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक युवक सकुशल बच गया। गंभीर रूप से घायलों को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब 11 बजे नगर के वार्ड नंबर पांच में रहने वाला गौरव पाहुजा उर्फ गौरू अपने साथी वार्ड नंबर 10 निवासी अमन पसरिचा, वार्ड नंबर सात निवासी वंश शर्मा व सोनू तागरा तथा कैलाशपुर निवासी विशाल तनेजा के साथ कांग्रेस नेता अनिल सिंह की कार से रुद्रपुर से घर लौट रहे थे। जब कार सवार युवक महतोष में एनएच 74 पर बने कट के पास पहुंचे जो अचानक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से भिड़ गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार चला रहा गौरव पाहुजा उर्फ गोलू, अमन पसरिचा, वंश शर्मा व विशाल तनेजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए रुद्रपुर भेजा। इस दौरान गौरव पाहुजा उर्फ गौरू की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अमन पसरिचा, वंश शर्मा व विशाल तनेजा को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दुर्घटना में कार में सवार दीपक तागरा सकुशल बच गया। दुर्घटना के बाद चालक चेसिस वाहन को छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर महतोष चौकी के परिसर में खड़ा कराया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश