करंट लगने से अधेड़ की मौत-
रुद्रपुर। शक्तिफार्म क्षेत्र में एक अधेड़ करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। अधेड़ को जिला अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डाक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। शक्तिफार्म निवासी 56 वर्षीय गोपाल हलदार सोमवार रात गीले कपड़े अपने छत की तार पर डाल रहा था।
इसी दौरान वह एक बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। परिजन गोपाल को इलाज के लिए क्षेत्र के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से डाक्टरों ने उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद गोपाल को मृत घोषित कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश