चार वर्षीय बालक की डूबने से मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ग्राम बघौरी में चार वर्षीय बालक अरमान पुत्र रहीस की डूबने से मौत हो गयी। गुरुवार की सायं अरमान घर के पास खेत में खेलते-खेलते पानी के गड्ढे में गिर गया। परिजनों ने जब अरमान को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

अरमान की मां ने खेत के गड्ढे में अरमान को उतराते देखा। ग्रामीण अरमान को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अरमान के पिता व मां खेतों में मजदूरी कर भरण पोषण करते हैं। अरमान की एक छोटी बहन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119