दन्या से गुमशुदा महिला रुद्रपुर से बरामद
अल्मोड़ा। जनपद पुलिस ने दन्या थाना क्षेत्र से गुम हुई एक महिला को रुद्रपुर से बरामद कर लिया गया है। जिले के थाना दन्या क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने बीती 13 मार्च को थाना दन्या में तहरीर दी कि उसकी पत्नी 12 मार्च को घर से मायके जाने के लिए निकली, लेकिन अपने मायके नहीं पहुंची और न ही घर वापस लौटी। इस तहरीर के आधार पर थाना दन्या में उसकी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज की गयी।
थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने गुमशुदा महिला की खोजबीन शुरू की और सुरागरसी-पतारसी करते हुए साइबर सेल की मदद से जानकारी जुटाई। अथक प्रयासों के चलते आज गुमशुदा महिला को उधमसिंह नगर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक चन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र पांगती, महिला कांस्टेबल ईमला बोरा व कांस्टेबल बलवन्त प्रसाद शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार