उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर होगा मतदान
देहरादून। प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। वहीं चार जून को मतगणना होगी। वर्ष 2019 में भी उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तब कुल 57.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह आंकड़ा वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में कम था। प्रदेश में आचार संहिता लागू लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 27-28 मार्च को नामांकन 28-30 मार्च नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च से दो अप्रैल- नाम वापसी 19 अप्रैल को मतदान वहीं चुनाव के लिए भाजपा पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह, नैनीताल सीट से अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पौड़ी गढ़वाल सीट पर सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रत्याशी बनाए गए हंै। वहीं कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है। दो सीटों पर अभी भी सस्पेंस बना है। उत्तराखंड में मतदाता -83, 21207 कुल मतदाता -65177 , 85 साल से ऊपर मतदाता -145202 युवा मतदाता -79965 दिव्यांग मतदाता -286 ट्रांसजेंडर मतदाता -11729 पोलिंग स्टेशन -93357 कुल सर्विस मतदाता
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-झाड़ियों में मिला 28 वर्षीय युवक का शव -रामनगर में मचा हड़कंप
बहुभाषी एआई से बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका -अपनी भाषा में मिलेंगी सेवाएं